‘नेतृत्व बनाम नेतृत्व’ की तस्वीर वायरल! भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर तीखा प्रहार—भूपेश बघेल और राहुल गांधी के बीच अविश्वास की खाई का दावा, प्रदेश की सियासत में मचा घमासान

‘नेतृत्व बनाम नेतृत्व’ की तस्वीर वायरल! भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर तीखा प्रहार—भूपेश बघेल और राहुल गांधी के बीच अविश्वास की खाई का दावा, प्रदेश की सियासत में मचा घमासान

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर  कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा प्रहार किया है। कार्टून के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अविश्वास की खाई गहरी हो चुकी है। जब प्रदेश के नेता पार्टी की गिरती साख और भूपेश बघेल के बयानों से हो रहे नुकसान की चिंता कर रहे हैं, तब राहुल गांधी केवल स्वयं के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने में व्यस्त हैं। कार्टून के जरिए जनता के बीच यह संदेश दिया गया है कि जिस पार्टी के नेता आपस में ही एक-दूसरे के विरुद्ध खड़े हों, वे प्रदेश या देश का भला कभी नहीं कर सकते।

Political