ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल से अभद्रता पड़ी भारी: रात्रि गश्त के दौरान सरकारी कार्य में डाली बाधा, आरोपी सुरजीत सिंह ठाकुर को नारायणपुर पुलिस ने दबोचा, न्यायिक रिमांड की कार्रवाई शुरू

ड्यूटी पर तैनात पुलिस दल से अभद्रता पड़ी भारी: रात्रि गश्त के दौरान सरकारी कार्य में डाली बाधा, आरोपी सुरजीत सिंह ठाकुर को नारायणपुर पुलिस ने दबोचा, न्यायिक रिमांड की कार्रवाई शुरू

नारायणपुर : थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13.02.2026 को पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस दल शासकीय वाहन से ड्यूटी पर था, उसी दौरान आरोपी सुरजीत सिंह ठाकुर (उम्र 38 वर्ष), निवासी नारायणपुर द्वारा पुलिस वाहन को रोककर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच, धमकी एवं अभद्र व्यवहार किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

घटना की सूचना पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 126, 296, 351(2), 221, 132 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Crime