महिला सुरक्षा पर सख्त रायगढ़ पुलिस : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, चांदमारी रोड छेड़खानी केस में महिला थाना की फुर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार, ग्रैंड विटारा कार जप्त,अन्य फरार आरोपी की सघन पतासाजी जारी.

महिला सुरक्षा पर सख्त रायगढ़ पुलिस : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई, चांदमारी रोड छेड़खानी केस में महिला थाना की फुर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार, ग्रैंड विटारा कार जप्त,अन्य फरार आरोपी की सघन पतासाजी जारी.

दिनांक 09 फरवरी 2026 की रात्रि चांदमारी रोड पर कार सवार दो युवतियों के साथ हुई छेड़खानी की गंभीर घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार क्रमांक CG13 AW 2410 को भी जप्त किया गया है। मामले में सम्मिलित अन्य चार आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हैं, जिनकी सघन पतासाजी जारी है।

एएसपी रायगढ़ : अनिल सोनी

10 फरवरी को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थीं। चांदमारी रोड पर कार रोक कर वे आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थी, तभी पीछे से एक नीले कलर की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और उन पर अशोभनीय टिप्पणियां एवं गंदे इशारे करने लगे। दोनों युवतियां वहां से निकल गईं, परंतु आरोपियों ने उनका पीछा किया और रियापारा तिराहा चौक के पास ओवरटेक कर उनकी कार के सामने अपनी कार अड़ा दी। एक युवक कार से उतरकर अशोभनीय हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि अन्य साथी भी अश्लील टिप्पणियां करते रहे।

घटना की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस लाइन, थाना कोतवाली के स्टॉफ के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। जांच के दौरान ग्रैंड विटारा कार ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने मिली, किंतु वह फरार था। आगे की जांच में वाहन घटना दिवस पर नरेन्द्र महावर द्वारा चलाया जाना पाया गया।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता एवं संगम त्रिपाठी निवासी सतीगुड़ी चौक रायगढ़ के साथ मिलकर युवतियों का पीछा कर रास्ता रोक कर छेड़खानी करना स्वीकार किया। आरोपी नरेन्द्र महावर पिता नथोली राम महावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं.1 चांवसारी भवानी स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime