मंडल के निगौरा, वेंकटनगर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों में संरक्षा संबंधी कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू का परिचालन प्रभावित ।
बिलासपुर : मंडल के निगौरा, वेंकटनगर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों के डाउन लाइन में संरक्षा से संबंधित पॉइंट्स शिफ्टिंग का कार्य ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर किया जाएगा । इस महत्वपूर्ण संरक्षा कार्य के फलस्वरूप दिनांक 14 एवं 28 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा |

