सुरेशपुर में स्थापित सोलर हाई मास्ट जल्द होगा दुरुस्त: सुरक्षा निधि से कटौती कर नई लाइट व बैटरियां मंगाई गईं, प्रकाश व्यवस्था शीघ्र बहाल होगी

सुरेशपुर में स्थापित सोलर हाई मास्ट जल्द होगा दुरुस्त: सुरक्षा निधि से कटौती कर नई लाइट व बैटरियां मंगाई गईं, प्रकाश व्यवस्था शीघ्र बहाल होगी

जशपुर : नवीन लाईट एवं बैटरियां उपलब्ध कराने क्रेडा जोनल कार्यालय अम्बिकापुर को किया गया है सूचित, प्राप्त होते ही स्थापित सोलर हाई मास्ट का किया जाएगा सुधार

जशपुर : क्रेड़ा विभाग के जिला प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेशपुर में 08 अगस्त 2022 को सोलर हाई मास्ट का स्थापना कार्य किया गया है। स्थापित सोलर हाई मास्ट की वर्तमान में एल.ई.डी लाईट एवं बैट्रीयां खराब हो गई है। जिसका सुधार कार्य हेतु संबंधित ईकाई को निर्देशित किया गया है। ईकाई की जमा सुरक्षा निधी राशि से कटौती करते हुए नवीन लाईट एंव बैटरियां उपलब्ध कराने हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अम्बिकापुर को सूचित किया गया है, नवीन लाईट एवं बैटरियां प्राप्त होते ही उक्त स्थल पर स्थापित सोलर हाई मास्ट का सुधार कार्य कर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करा दी जायगी।

Jashpur