जशपुर प्रशासन का जनमुखी चेहरा: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की पीड़ा, गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया जोर

जशपुर प्रशासन का जनमुखी चेहरा: कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की पीड़ा, गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर दिया जोर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ

आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ, मांगें एवं सुझाव सुने। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों का उन्होंने गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व प्रकरण, अधोसंरचना विकास, आजीविका से जुड़े विषय तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल थे। कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

Jashpur