स्वास्थ्य से रोजगार तक फोकस: अमित मिश्रा व राजकुमार गुप्ता ने सराहा केंद्रीय बजट, 17 आवश्यक दवाइयों पर कर छूट और आयकर राहत को बताया ऐतिहासिक कदम

स्वास्थ्य से रोजगार तक फोकस: अमित मिश्रा व राजकुमार गुप्ता ने सराहा केंद्रीय बजट, 17 आवश्यक दवाइयों पर कर छूट और आयकर राहत को बताया ऐतिहासिक कदम

केंद्रीय बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर किया गया तैयार – अमित मिश्रा

बजट में गंभीर बीमारी सहित 17 प्रकार की आवाश्यक दवाईयों पर कर में दिया गया छूट – राजकुमार गुप्ता

जशपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत हालिया केंद्रीय बजट को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने इसे देशहित में बताया है। कुनकुरी शहर निवासी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बजट में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी सहित 17 प्रकार की आवश्यक दवाइयों पर कर में छूट तथा ग्रीन कॉरिडोर के लिए प्रावधान किया जाना आमजन के लिए लाभकारी कदम है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त करने वाला बजट बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में अमित मिश्रा ने भी केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत ₹75,000 की छूट से मध्यम वर्ग को विशेष राहत मिलेगी। साथ ही बजट में स्वास्थ्य, युवाओं और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आने वाले समय में हजारों नई नौकरियों के अवसर सृजित होंगे। श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत इस जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Jashpur