22 मील चौक ग्राम भूमिया रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर घटित घटना बाद तिल्दा पुलिस नें दर्ज किया गंभीर धारावो के तहत मामला
बेमता भूमिया गाँव नेशनल हाईवे 30 में ट्रक कि ठोंकर से हुई थी तीन व्यक्तियो कि मृत्यु
ट्रक चालक के द्वारा यह जानते हुवे कि व्यक्ति कि मृत्यु हो सकती थी बावजूद इसके किया था ट्रक का चालन
रायपुर : दिनांक 30.01.2026 की रात्रि करीब 08ः00 बजे ट्रेलर/लंबी हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 10 बी.जे 5311 के चालक अरुण कुमार राम पिता महाबीर राम उम्र 24 साल साकिन मझियाव थाना मझियायों जिला गढ़वा राज्य झारखण्ड के द्वारा यह जानते हुवे कि ट्रक के इस प्रकार के चालन से मत्यु होने कि प्रबल सम्भवना हैं बावजूद अपने बड़े टेलर ट्रक को तृव गति से चालन करते हुवे मृत्यु कारित कर अपराध घटित किया गया है आहतो का ईलाज सिमगा/रायपुर में जारी है। ग्रामीणों से पुक्षताक्ष पर ज्ञात हुआ कि मृतकगण अपने निजी काम के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। आरोपी चालक के बिरुद्ध थाना तिल्दा पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 105, 125(a) bns कायम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल कारवाया गया हैं आरोपी चालक के लाइसेन्स निलंबन कि कार्यवाही कि जा रही
घटना के बाद जिला रायपुर(ग्रामीण)पुलिस के द्वारा बलौदाबाजार पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी के बाद वाहन को जप्त किया गया है।
घटना में मृत/आहत् का विवरण
मृतक –
01. घनाराम यदु पिता फेरहा यदु उम्र 35 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा
02. लक्ष्मीनारायण उर्फ भकला पिता फिरंता यदु उम्र 39 साल पता भूमिया थाना तिल्दा नेवरा
03. देवेन्द्र पिता संतोष निषाद उम्र 24 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा
आहत् –
01. ओमप्रकाश पिता बिहारी निषाद उम्र 26 साल पता ग्राम भूमिया थाना तिल्दा नेवरा
02. अश्वनी साहू पिता भगवती प्रसाद उम्र 43 साल पता ग्राम बिटकुली थाना सुहेला

