ट्रांसमिशन कंपनी में भावभीनी विदाई : डॉ. बंसोड़े सहित तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति, नम आंखों से विदाई, ट्रांसमिशन कंपनी ने विदा किए अपने अनुभवी सिपाही, डॉ. बंसोड़े सहित तीन रिटायर.

ट्रांसमिशन कंपनी में भावभीनी विदाई : डॉ. बंसोड़े सहित तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति, नम आंखों से विदाई, ट्रांसमिशन कंपनी ने विदा किए अपने अनुभवी सिपाही, डॉ. बंसोड़े सहित तीन रिटायर.

रायपुर : सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल रहे कर्मियों को आज सम्मान के साथ विदाई दी गई। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह भावनाओं से भरा रहा, जहाँ वर्षों की निष्ठावान सेवाओं को याद करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की आँखें नम हो गईं। यह सिर्फ विदाई नहीं, बल्कि कर्तव्य और कर्मठता को सलाम करने का अवसर था।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में डॉ. कांति भूषण बंसोड़े सहित दो कर्मियों को प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। उनका पेशा ऐसा है कि वे लोगों को जीवन देने का काम करते है। विपरीत परिस्थिति में कार्य करते हुए लोगों को वे निरोग करते है। ट्रांसमिशन कंपनी के भिलाई औषधालय में पदस्थ डॉ. कांतिभूषण बंसोड़े के साथ वरिष्ठ पर्यवेक्षक परीक्षण श्री चैतराम ठाकुर एवं लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री जीवन लाल पटेल आज सेवानिवृत्त हुए।

Chhattisgarh