नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित.
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना बलौदा, अकलतरा एवं मुलमुला क्षेत्र में जन जागरूकता के लिए आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम.
जांजगीर-चांपा : सड़क सुरक्षा सिर्फ नियम नहीं, ज़िम्मेदारी है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात का संदेश देने के लिए एक अनोखा और प्रभावशाली तरीका अपनाया। नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को न सिर्फ नियम बताए गए, बल्कि उनकी अहमियत भी महसूस कराई गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन करने हेतु लोगों को जागरुक करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को बलौदा, अकलतरा, मुलमुला क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, नाबालिगों को वाहन चलाने न देने, यातायात संकेतों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
उद्देश्य –
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन चलाने की आदत विकसित करना।

