स्वामी विवेकानंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन : पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार की जीत, बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट ने पलटा मैच, फरसाबहार ने जीआर जशपुर को हराया.

स्वामी विवेकानंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन : पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार की जीत, बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट ने पलटा मैच, फरसाबहार ने जीआर जशपुर को हराया.

स्वामी विवेकानंद स्मृति नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता केरसई का मंगलवार को भव्य एवं रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबला फरसाबहार और जीआर जशपुर के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में फरसाबहार की टीम ने दो गोल से बढ़त बनाते हुए जशपुर को पराजित कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर भरत साय पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, दुलारी सिंह जिला पंचायत सदस्य नटवर मूंदड़ा जिला कोषाध्यक्ष भाजपा,कपिलेश्वर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, दिलीप साहू मंडल अध्यक्ष, विनोद पैंकरा मंडल महामंत्री, राजेश चौधरी अध्यक्ष भाजयुमो, संगीता वर्मा सरपंच, शिवकुमार गुप्ता उपसरपंच, गोपाल कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम फरसाबहार को 51,000/- रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता जीआर जशपुर को 21,000/- रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

Jashpur