लावाकेरा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन : श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति में टांगरगांव बना चैंपियन, क्रिकेट फाइनल में छाए टांगरगांव के बल्लेबाज़, दर्शकों की तालियों से गूंजा लावाकेरा मैदान.

लावाकेरा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन : श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति में टांगरगांव बना चैंपियन, क्रिकेट फाइनल में छाए टांगरगांव के बल्लेबाज़, दर्शकों की तालियों से गूंजा लावाकेरा मैदान.

लावाकेरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना और अनुशासन की सराहना की तथा युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला टांगरगांव और प्रतापगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित 8 ओवर के रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ की टीम ने 111 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टांगरगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए मुकाबला को 8 विकेट से जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।

Uncategorized