ऑपरेशन आघात : नारायणपुर में नशे पर बड़ा वार, क्रेटा कार से 1.85 क्विंटल गांजा जब्त, जशपुर पुलिस ने पकड़ा 55 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

ऑपरेशन आघात : नारायणपुर में नशे पर बड़ा वार, क्रेटा कार से 1.85 क्विंटल गांजा जब्त, जशपुर पुलिस ने पकड़ा 55 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश पर, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात अनवरत जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस निरंतर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है, जिसके लिए पुलिस के अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत रानीकोंबो में मुखबिर की सूचना पर एक क्रेटा कार से 01 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जप्त गांजे की बाजार में कीमत 55 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 जनवरी 2026 की प्रातः करीबन 03:00 से 04:00 बजे के मध्य थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक UP-32-HF-0299 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपा कर कुनकुरी की ओर से नारायणपुर होते हुए, उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना बगीचा की पुलिस टीम के साथ ग्राम रानीकोंबो के मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से उक्त संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले, पुलिस के द्वारा कार की तलाशी लेने पर, कार की बीच सीट के नीचे व डिक्की में एक कारपेट के नीचे छुपा कर रखा गया, पीली रंग की प्लास्टिक टेप से लपेटा गया, कुल 180 पैकेट में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम था। जिस पर पुलिस के द्वारा क्रेटा कार सहित अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को जप्त करते हुए, दोनों संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों ने अपना नाम क्रमशः 1. शान मोहम्मद उर्फ सानू, उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुर, मानपुरलाल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और 2. सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी सरौरकला, कमलापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया और बताया कि उक्त अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को वे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के कहने पर मलकानगिरी (उड़ीसा) से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। दोनों तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ के तीसरे तस्कर, जिसके द्वारा गांजा मंगाया गया था, उसे भी चिन्हित कर लिया है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों से उनके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। जिसके डाटा के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

उक्त कृत्य के लिए दोनों तस्करों क्रमशः 1. शान मोहम्मद उर्फ सानू उम्र 22 वर्ष व 2. सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 20(बी)(2)c नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, उनके अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur