युवाओं के लिए खेलों का महाकुंभ: सरगुजा ओलंपिक में भाग लेने का सुनहरा अवसर, पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी 2026

युवाओं के लिए खेलों का महाकुंभ: सरगुजा ओलंपिक में भाग लेने का सुनहरा अवसर, पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी 2026

जशपुर : संचालनायलय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के माध्यम से सरगुजा ओलम्पिक खेल की पंजीयन पूर्व में 28 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हो चुका है। सर्व प्रथम प्रतियोगियों को आनलाईन अथवा आफलाईन पंजीयन 25 जनवरी 2026 तक कराये जाने हैं ।प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय, एवं संभाग स्तरीय आयोजित की जायेगी।

 विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन लिंक https;//rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025 में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, जनपद कार्यालय, नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। खेल में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए हर गांव हर युवा की भागीदारी हो इसलिए पंजीयन बहुतायत संख्या में कराने होंगे।

पंजीयन के लिए दिए गए QR code का उपयोग कर सकते हैं।

 पंजीयन तिथि में संशोधित किया गया है। जिसके अनुसार पंजीयन प्रक्रिया 28 दिसम्बर 2024 से 25 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 28 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक, जिला स्तरीय आयोजन 05 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक तथा संभाग स्तरीय आयोजन 01 मार्च 2026 से 03 मार्च 2026 तक होगा।

 विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आयोजन तिथियां सांकेतिक है इसमें परिस्थिति अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. की अनुमति उपरांत परिवर्तनीय हो सकेगी।

 विकासखण्ड स्तर पर 1 एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी. 400 मी. दौड गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद, 4×100 रिले रेस, 2. तीरंदाजी, 3. बैडमिंटन, 4. फुटबाल, 5. कराते, 6. कबड्डी, 7. खो-खो, 8. बालीबाल, 9. बास्केटबाल। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। व्यक्तिगत एवं दलीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी अथवा दल जिला एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में होगा। पहला 14 से 17 वर्ष बालक-बालिका एवं दूसरा 17 वर्ष से अधिक महिला-पुरूष होंगे। विकासखण्ड स्तर पर खिलाडियों को शील्ड ट्राफी से पुरस्कृत किया जायेगा।

 जिला स्तर पर व्यक्तिगत खेलों में विजेताओं को पहले से तीसरे स्थान तक क्रमशः 2000, 1500, एवं 1000 दलीय खेल में क्रमशः 4000, 3000, एवं 2000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

 संभाग स्तर पर व्यक्तिगत में क्रमशः 5000, 3000, एवं 2000 तथा दलीय खेलों में क्रमशः 10,000, 6,000 एवं 4,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। जिला प्रशासन सरगुजा (खेल एवं युवा कल्याण) सभी से आग्रह करती है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेवें।

Jashpur