पशु तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार : 15 कृषि पशु मुक्त, भूखे-प्यासे पशुओं को हांकते तस्कर पकड़ाए, नारायणपुर पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्रवाई.

पशु तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार : 15 कृषि पशु मुक्त, भूखे-प्यासे पशुओं को हांकते तस्कर पकड़ाए, नारायणपुर पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्रवाई.

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लोकेश बंसल के निर्देशानुसार जिले में अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को थाना नारायणपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी नारायणपुर श्री पीयूष कटियार के नेतृत्व में अवैध कृषि पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार नगर पालिका के पीछे, मुरियापारा रोड, नारायणपुर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा निरिह, भूखे-प्यासे कृषि पशुओं को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की गई।

इस प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) एवं छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त कृषि पशुओं को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

Crime