खून से सनी रात: पुरानी रंजिश में युवक की फरसा से निर्मम हत्या, गला और सिर पर ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा

खून से सनी रात: पुरानी रंजिश में युवक की फरसा से निर्मम हत्या, गला और सिर पर ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा

थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, सूचना के 03 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में

आरोपी द्वारा लोहे के धारदार फरसा से गला सिर आदि में पहुंचाई गई गंभीर चोट, जिससे मृतक नारायण यादव की हो गई मृत्यु

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : प्रार्थी सोनसाय यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके पिता जथाराम एवं चचेरा भाई साधु राम यादव के बीच विगत कई वर्षों से जमीन विवाद पर से झगड़ा विवाद चल रहा है, जिस कारण लगभग 15-20 वर्षों से दोनों परिवारों के मध्य बातचीत नहीं था। दिनांक 14.01.2026 के रात्रि 07.30 लगभग प्रार्थी का भाई मृतक नारायण यादव गौठान चौक के पास खड़ा था, उसी समय आरोपी द्वारा लोहे के धारदार फरसा से उसके गले, चेहरे में प्राण घातक वार कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आया है। तत्पश्चात नारायण यादव को इलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा नारायण यादव को मृत घोषित कर दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 24/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल ग्राम गितकेरा पहुंच, महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किया गया तथा घटना के दौरान आसपास उपस्थित लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया। प्रकरण में संपूर्ण जांच, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी यशवंत यादव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक पक्ष के परिवार से पिछले कई सालों से पुरानी आपसी रंजिश होने एवं उसी से आवेश में आकर लोहे के फरसा से मृतक पर वार कर उसे गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया, जिससे मृतक की मृत्यु हो गई। की प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 15.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- यशवंत यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम गितकेरा थाना पलारी

Crime