जशपुर में पारदर्शी और सुचारू धान खरीदी व्यवस्था का दिखा असर, ऑनलाइन टोकन और माइक्रो एटीएम से किसानों को राहत, उपार्जन केंद्र कुनकुरी में किसान इंद्र चौहान का सकारात्मक अनुभव

जशपुर में पारदर्शी और सुचारू धान खरीदी व्यवस्था का दिखा असर, ऑनलाइन टोकन और माइक्रो एटीएम से किसानों को राहत, उपार्जन केंद्र कुनकुरी में किसान इंद्र चौहान का सकारात्मक अनुभव

जशपुर में धान खरीदी की व्यस्था सुव्यस्थित रूप से हो रही संचालित : किसान इंंद्र चौहान ने अपने नजदीक के धान खरीदी पहुंचकर आसानी से बेचा धान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में किसानों की नियमित आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान-हितैषी नीतियों एवं प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगा है।

धान उपार्जन केंद्र महुआटोली, कुनकुरी में अपनी उपज विक्रय हेतु पहुँचे कृषक श्री इंद्र चौहान, पिता श्री श्रवण चौहान ने बताया कि केंद्र पर धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित रही। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा किसानों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समय पर टोकन उपलब्ध हुआ तथा पर्ची कटने से लेकर तौल तक की समस्त प्रक्रिया क्रमबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया।

कृषक ने बताया कि ऑनलाइन टोकन, माइक्रो एटीएम जैसी व्यवस्था लागू होने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, जिससे समय की बचत हो रही है। उन्होंने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मान की अनुभूति हो रही है।

Jashpur