चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर हमला, मारपीट मामले में आदतन बदमाश गिरफ्तार, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल.

चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर हमला, मारपीट मामले में आदतन बदमाश गिरफ्तार, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रार्थी विकास भोय पिता गिरधारी भोय, उम्र 20 वर्ष, निवासी पतरापाली पूर्व द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह गोपालपुर से मिट्टी ट्रैक्टर में लोड कर विजयपुर लोटस कॉलोनी में खाली करने जा रहा था। इसी दौरान शाम लगभग 04:30 बजे, विजयपुर तालाब के पास मोहम्मद आफताब हुसैन, निवासी विजयपुर, हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा।

प्रार्थी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने स्टील के कड़े एवं लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए राजा लोहार के साथ भी आरोपी द्वारा मारपीट की गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 119(1), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा तत्काल प्रभारी थाना चक्रधरनगर उपनिरीक्षक गेंद लाल साहू के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का कड़ा एवं एक लोहे की रॉड जप्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी आफताब हुसैन पिता असलम हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी विजयपुर अमरैयापारा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।

Crime