कटोद शराब कांड का खुलासा : अवैध महुआ शराब कारोबार पर प्रहार, 300 लीटर महुआ शराब बरामद, नवागढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर.

कटोद शराब कांड का खुलासा : अवैध महुआ शराब कारोबार पर प्रहार, 300 लीटर महुआ शराब बरामद, नवागढ़ पुलिस ने फरार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर.

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा ग्राम कटोद रेड कार्यवाही की गई, मौके पर लावारिश हालत में 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई एवं अलग-अलग 08 ड्रम में भरा महुआ लहान मिलने पर मौके पर ही नष्ट किया गया एवं शराब बनाने का बर्तन को जप्त किया गया है।

प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीतीश बंजारे उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटोद को पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने का जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Crime