चोरी किए थे सरसों के खेत से सोलर सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर, बेच दिया था एक व्यक्ति को, दो चोर व खरीददार गिरफ्तार, मामला चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोस्कट का.
आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरा पाठ में बीएनएस की धारा 303(2),317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः – 1. विनोद यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हेठ सेमरा, चौकी पंडरा पाठ, 2. भूपेंद्र राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उपर सेमरा, चौकी पंडरा पाठ, 3. उदय नाथ यादव उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चुंदा पाठ चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.).
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1000/- रुपये व चोरी की सबमर्सिबल पंप स्टार्टर को किया जप्त.
जशपुर : किसानों की मेहनत पर हाथ साफ करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सरसों के खेत से सोलर सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने न सिर्फ दो चोरों को बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।
दिनांक 06 जनवरी 2025 को प्रार्थी मनोज कुमार यादव उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पोस्कट, चौकी पंडरा पाठ ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29 दिसंबर 2025 को उसके सरसों के खेत में लगे सोलर प्लेट के सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर को, जिसकी कीमत 25,000/- रुपये है को, संदेही भूपेन्द्र राम, निवासी उपर सेमरा चौकी पंडरापाठ व विनोद यादव निवासी हेठ सेमरा के द्वारा चोरी कर किसी को बेच दिया गया है।
रिपोर्ट पर चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के विरुद्ध चोरी के लिए बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना पर दोनों संदिग्ध आरोपी क्रमशः भूपेंद्र राम व विनोद यादव को पंडरा पाठ में ही एक कार में घूमते हुए हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ पर दोनों संदिग्ध आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा चोरी की पंप स्टार्टर को चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम चुंदापाठ के ही एक व्यक्ति उदय नाथ यादव को 4000/- रुपये में बिक्री कर दिया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरी के पंप स्टार्टर को खरीदने वाले आरोपी उदयनाथ यादव के घर में दबिश दी गई, जहां से पुलिस को चोरी का पंप स्टार्टर मिला। पुलिस के द्वारा चोरी का माल खरीदने पर आरोपी उदयनाथ यादव को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी के सबमर्सिबल पंप स्टार्टर व पंप बिक्री से प्राप्त रकम में से 1000/- रुपये को जप्त कर लिया गया है। शेष रकम को आरोपियों के द्वारा खर्च करना बताया गया है।
आरोपियों क्रमश – 1. विनोद यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हेठ सेमरा, चौकी पंडरा पाठ, 2. भूपेंद्र राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उपर सेमरा, चौकी पंडरा पाठ, 3. उदय नाथ यादव उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चुंदा पाठ चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.)। के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी के सबमर्सिबल पंप स्टार्टर की बरामदगी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर, आरक्षक दिनेश्वर राम, अरुण कुमार राम व प्रदीप तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरापाठ क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल पंप स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी सहित, चोरी का पंप खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, ऐसे कार्यों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

