मामूली विवाद में चाकूबाजी : छावनी थाना क्षेत्र में सैलून विवाद बना जानलेवा, हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजे गए जेल.

मामूली विवाद में चाकूबाजी : छावनी थाना क्षेत्र में सैलून विवाद बना जानलेवा, हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजे गए जेल.

दुर्ग : एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान लेने की कोशिश की गई। छावनी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हमले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को प्रार्थी राजेश कुमार सेन थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका 18 नंबर रोड पटेल डेयरी के पास क्लासिक कट्स के नाम से सेलून दुकान है। घटना दिनांक 04 जनवरी 2026 के रात्रि 21:30 बजे दुकान को बंद कर इसका पुत्र मुतजर्रर पूनाराम सेन उर्फ विक्की घर आते समय घर के पास गली में पहुंचा था कि तभी वहीं पर कोई अज्ञात व्यक्ति जो अपने मुंह में गमछा बांधा हुआ था, अपने हाथ में रखे चाकू से इसके पुत्र को जान से मारने की नियत से प्राण घातक वार चाकू से किया, जिससे उसके पुत्र के पीठ में लगने से चोट आया, जिसे ईलाज हेतु मोहल्ले के लोग अस्पताल में भर्ती कराये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध कमांक-13/2026 धारा 109, 61(2),3(5)  बीएनएस., 25.27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर संदेही अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 रविवार को दिन में वह बाल कटाने क्लासिक कट्स सेलून गया था, जहां दुकान में पूनाराम सेन उर्फ विक्की को बाल काटने बोला, पूनाराम दूसरे का बाल कांट रहा था नहीं कांटा, जिस पर दोनों में विवाद, गाली-गलौज होने पर वहां से चले गया। उक्त बात अपने साथी शेख शाहिल को तथा शेख शाहिल ने निकेश सेन को बताया। सभी  मिल कर पूनाराम से बदला लेने का प्लानिंग उसी दिन कर, प्लानिंग के तहत शेख शाहिल द्वारा अपने पास रखे धारदार नुकिला चाकू अपचारी बालक को निकेश के सामने दिया, फिर शेख अपने होण्डा एक्टिवा वाहन कमांक सीजी 07 सीजेड 2805 को चलाते हुये अतीत को पीछे बैठा कर शास्त्री नगर शिवमंदिर के पास गली में जान से मारने की नियत से पूनाराम पर वार कर चोट पहुंचाना व घटना के बाद शेख व अपचारी बालक के साथ भाग जाना बताया।

प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime