सड़क सुरक्षा माह में दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान : स्कूलों के बाहर चला यातायात नियमों का पाठ, 15 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई, नाबालिगों के वाहन जप्त कर परिजनों को दी गई सख्त समझाइश.

सड़क सुरक्षा माह में दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान : स्कूलों के बाहर चला यातायात नियमों का पाठ, 15 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई, नाबालिगों के वाहन जप्त कर परिजनों को दी गई सख्त समझाइश.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान दिनांक 6 जनवरी 2026 को जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ KPS स्कूल नेहरू नगर एवं JRD स्कूल दुर्ग में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं के वाहन यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया और उनके परिजन को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाइश दी गई कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दें। 16 वर्ष से अधिक उम्र होने वाले बच्चों का लाइसेंस बनवा कर बिना गियर वाली वाहन हेलमेट के साथ चलाने दे, तत्पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना लाइसेंस, नाबालिग द्वारा वाहन चालान, बिना हेलमेट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक वाहन चालक पर कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिक वाहन चालक द्वारा बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाते गए पाया गया जिस पर ₹6000 का चालान कर मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त किया गया, कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाले 25 स्कूली छात्र-छात्राओं के ऊपर कार्रवाई की गई, यह कार्रवाई आगे निरंतर जिले के सभी स्कूल कॉलेज में कजाएग

Crime