मुखबिर की सूचना पर नशे का सौदागर पकड़ाया, सफेद पॉलिथीन में छिपाकर रख रहा था गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, आधा किलो गांजा जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

मुखबिर की सूचना पर नशे का सौदागर पकड़ाया, सफेद पॉलिथीन में छिपाकर रख रहा था गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, आधा किलो गांजा जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री में अंकुश लगाने के लिये एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी एवं सायबर स्टॉफ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार सेन को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रखे हुए पकड़ा गया है। जिसके कब्जे से मशरूका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12,000/- रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर संदेही को बरामद गांजा के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया, जो कोई कागजात पेश नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Crime