ऑपरेशन मुस्कान : जशपुर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, जशपुर पुलिस ने दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सकुशल ढूंढ निकाला, गुम बालिकाएं सौंपी गई परिजनों को, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान, एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

ऑपरेशन मुस्कान : जशपुर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, जशपुर पुलिस ने दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सकुशल ढूंढ निकाला, गुम बालिकाएं सौंपी गई परिजनों को, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान, एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल.

गुम बच्चों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ निरंतर जारी है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सिटी कोतवाली जशपुर व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत विगत 02 दिवस में दो गुम नाबालिग बालिका को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में जशपुर क्षेत्र की एक ग्राम की प्रार्थिया ने दिनांक 21.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी दिनांक 18.12.2025 को जशपुर में ही कम्प्यूटर क्लास में जा रही हूं कहकर घर से निकली थी, परंतु शाम तक वापस नहीं लौटी, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा अपने परिजनों के साथ मिल कर आस पास, सहेलियों, अपने रिश्तेदारों में पतासाजी किए कहीं पता नहीं चला। उन्हें संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

चूंकि मामला नाबालिग बालिका के गुम होने से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पतासाजी में लिया गया था।

गुम नाबालिग बालिका के पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से पता चला कि गुम बालिका, चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत अपनी एक सहेली के पास है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल दिनांक 03.01.2026 को वहां जाकर गुम बालिका को सकुशल दस्तयाब कर वापस लाया गया व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर गुम नाबालिग बालिका ने बताया कि वह घर वालों की किसी बात से नाराज हो कर, कम्प्यूटर क्लास के बहाने, अपने परिजनों को बिना बताए, अपनी सहेली के पास आ गई थी। उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।

वहीं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत गुम नाबालिग बालिका के मामले में आरोपी के द्वारा गुम बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाया गया था।

थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2026 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 01.01.2026 को वह व उसके परिवार के द्वारा गांव में ही दिन के समय नव वर्ष का त्यौहार मनाया गया, फिर रात्रि में उसका पूरा परिवार जिसमें उसकी 14 वर्ष 08 माह की नाबालिग बेटी भी थी, घर में सोने चले गए। फिर दिनांक 02.01.2026 की सुबह प्रार्थी व उसके परिवारजन उठ कर देखे तो उसकी 14 वर्ष 08 माह की नाबालिग बेटी घर में नहीं थी, उनके द्वारा आस-पड़ोस, सहेलियों, रिश्तेदारों में पतासाजी किया गया, कहीं पता नहीं चला, उसे भी संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसलाकर कर ले गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना नारायणपुर में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना व पतासाजी में लिया गया।

पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर के जरिए पता चला कि उक्त नाबालिग बालिका को पड़ोस के गांव का आरोपी लक्ष्मण राम, उम्र 21 वर्ष, अपने साथ ले गया है। जिस पर पुलिस की टीम तत्काल आरोपी लक्ष्मण राम के घर पहुंची व उसके कब्जे से गुम नाबालिग बालिका को बरामद करते हुए आरोपी लक्ष्मण राम को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण राम के द्वारा प्यार व शादी का झांसा देकर, उसे बहला फुसलाकर कर ले जाया गया था, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण भी किया गया है।

नाबालिग बालिका के कथन के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले में बीएनएस की धारा 64,65(1),71,87 व 4, 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ी गई व नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur