शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, धरसींवा पुलिस की सख्ती, चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर गिरफ्तार.

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, धरसींवा पुलिस की सख्ती, चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर गिरफ्तार.

प्रार्थी सागर निषाद ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 26 नवंबर 2025 को लगभग 12:05 बजे अपने दोस्तों के साथ ग्राम धनेली स्थित शीतला तालाब नहाने के लिए गया था। उसी समय तोरण चंद्राकर व देवेन्द्र एक्टिवा वाहन में आकर प्रार्थी से शराब पीने हेतु पैसे की मांग किये, उसके द्वारा पैसा नहीं है, बोलने पर दोनो प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौच कर हाथ मुक्का एवं अपने पास रखें किसी नुकीली वस्तु से मार कर चोट पहुंचाये तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इस संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 596/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा) के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये पूर्व में आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में आरोपी तोरण चन्द्राकर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, कि टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी तोरण चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – तोरण चंद्राकर पिता जुठेल चन्द्राकर उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 04 रामेश्वर नगर चन्द्राकर बस्ती भनपुरी थाना खमतराई रायपुर.

Crime