वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया कोषालय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन, कर्मचारी और पेंशनरों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा कोषालय संघ का नया वार्षिक कैलेंडर.

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया कोषालय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन, कर्मचारी और पेंशनरों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा कोषालय संघ का नया वार्षिक कैलेंडर.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन विभाग के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के हाथों संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष 2026 में भी संगठन द्वारा प्रदेश के सभी जिला कोषालय अधिकारी के नाम एवं मोबाईल नंबर, संभागीय संयुक्त संचालक के नाम एवं मोबाईल नंबर तथा वित्त विभाग के आवश्यक दूरभाष नंबर सहित आकस्मिक अवकाश, ऐच्छिक अवकाश तथा संगठन की उपलब्धि एवं संगठन द्वारा कर्मचारी हित में किये जा रहे प्रयास का उल्लेख कर्मचारी हित में वार्षिक कैलण्डर का प्रकाशन कराया गया है। सभी जिलों के कोषालय अधिकारी के नंबर कैलेण्डर में प्रकाशित होने से ट्रेजरी से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी एवं पेंशनर घर बैठे मोबाईल के माध्यम से ट्रेजरी अधिकारी से बात कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

Chhattisgarh