पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया.
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा कंधे पर अशोक चिन्ह लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने की दी गई बधाई.
बलौदाबाजार-भाटापारा : नव वर्ष की शुरुआत बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार के लिए गर्व और खुशी की सौगात लेकर आई। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा का प्रतिफल देते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और भी यादगार बना दिया।

आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि नाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा श्रीमति निधि नाग के कंधे पर अशोक चिन्ह लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई।
वर्तमान में श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ है। इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेम सागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, श्री तुलसी लेकाम, श्री राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

