प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: जशपुर में मृतक की पत्नी को RBC 6-4 के तहत 4 लाख का मुआवजा मंजूर

प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: जशपुर में मृतक की पत्नी को RBC 6-4 के तहत 4 लाख का मुआवजा मंजूर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुडूकेला निवासी स्व. अन्तोनिस कुजूर का आकाशीय बिजली से 14 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जुलिया हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur