चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर में संगठित अपराध की बीएनएस धारा 112 के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
1,18,700/- रूपये, 07 नग मोबाईल, 03 नग मोटरसायकल, कुल मशरूका 2,78,700/- रूपये हुए जब्त.
चौकी बेलगहना में अपराध कमांक 00/2025 धारा- 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम धारा – 112 बीएनएस.
जप्ती – नकदी रकम 118700/- रूपये, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फटटी, 07 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल, 03 नग मोटर सायकल, कुल मशरूका 278700/- रूपये.
बिलासपुर : नए साल की पूर्व संध्या पर बिलासपुर पुलिस ने संगठित अपराधियों को करारा संदेश देते हुए अवैध जुए के अड्डों पर बड़ा प्रहार किया है। घने जंगलों को अपनी गतिविधियों का ठिकाना बनाने वाले जुआरियों की योजना पर उस समय पानी फिर गया, जब बेलगहना पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर बगघरा जंगल में दबिश दी।
“प्रहार अभियान” के तहत की गई इस सुनियोजित कार्रवाई में न केवल जुए में लिप्त 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, बल्कि ₹2.78 लाख से अधिक का जुआ संबंधी सामान भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठित जुआ हो या कोई भी अवैध गतिविधि—बिलासपुर पुलिस अब हर ठिकाने तक पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रहार अभियान के अंतर्गत अवैध कार्यं पर पुर्ण अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशों के परिपालन में दिनाक 31 दिसंबर 2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशा निर्देशन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा आज शाम बगघरा जंगल में रेड कार्यवाही कर घने जंगलों के बीच ताश से काट पत्ती नाम जूआ खेल रहे 08 जुआरियों – 1-यश कमार गंधर्व पिता लखनलाल गंधर्व उम्र 42 वर्श निवासी कोनचरा चौकी बेलगहना, 2-अंसार अंसारी पिता निसार अंसारी उम्र 25 वर्श निवासी पडरापथरा चौकी बेलगहना, 3-अविनाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 21 वर्श निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना, 4-अमित यादव पिता स्व श्यामलाल यादव उम्र 23 वर्श निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना, 5-रितेश पटेल पिता कलितराम पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना, 6- रंजित गिरी पिता सालिकराम गिरी उम्र 25 वर्श निवासी सेमरिया थाना कोटा, 7- राजकमार रजक पिता सुमन सिंह रजक उम्र 35 वर्श निवासी टेंगनमाडा चौकी बेलगहना, 8- दीपक बिनकर पिता मानिकलाल बिनकर उम्र 24 वर्श निवासी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जुआ एक्ट की कार्यवाही में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल नकदी रकम 118700/- रूपये, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फटटी, 07 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल 03 नग मोटरसायकल कुल मशरूका 278700/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
प्रकरण में गिरप्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की अनवर उर्फ़ टीपु खान जो ग्राम खोंगसरा निवासी चौकी का गुण्डा बदमाश है, अपने साथी एवं गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में पूर्व जुआ के कई मामले में चालान हुए प्रकाश केवट एवं राजकुमार रजक के साथ मिल कर बिलासपुर एवं गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के सरहदी इलाकों में संगठित रूप से जुए का संचालन करता है। मामले में रेड कार्यवाही के दौरान अनवर उर्फ टीप् खान एवं प्रकाश केवंट फरार हो गये है, जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गये अंधिकाश आरोपी पूर्व में भी जुए के मामले में पकड़े गये है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भरतलाल राठौर, आरक्षक अंकित जायसवाल, आरक्षक धीरज ईश्वर नेताम, आरक्षक सुनील पटेल, आरक्षक लारंग साय, करकटटा जायसवाल की विशेष भूमिका रही है।

