नारायणपुर बना नक्सल उन्मूलन की मिसाल : नक्सलियों की कमर टूटी ! जहां थी नक्सलियों की अघोषित राजधानी, वहीं खुला कैंप ! नारायणपुर में 2025 में 43 इनामी नक्सली ढेर, करोड़ों का इनाम खत्म.

नारायणपुर बना नक्सल उन्मूलन की मिसाल : नक्सलियों की कमर टूटी ! जहां थी नक्सलियों की अघोषित राजधानी, वहीं खुला कैंप ! नारायणपुर में 2025 में 43 इनामी नक्सली ढेर, करोड़ों का इनाम खत्म.

जिला पुलिस बल नारायणपुर के द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में वर्ष 2025 में कुल 27 नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिसमें थाना ओरछा के अंतर्गत 12, थाना सोनपुर के अंतर्गत 07 एवं थाना कोहकामेटा के अंतर्गत 08 कैंप शामिल हैं।

वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदींगपार और मंदोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल ₹ 4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। जिसमें CCM – 03, SZCM – 01, मिलिट्री कंपनी कमांडर – 03, मिलिट्री डिप्टी कंपनी कमांडर – 01, मिलिट्री कम्पनी सदस्य – 32, ACM – 01 एवं 02 अन्य नक्सली सदस्य सम्मिलित हैं।

मारे गए नक्सली में दिनांक 21.05.2025 को CCM केशव राव उर्फ बसवराज सहित 27 नक्सली तथा दिनांक 22.09.2025 को CCM कादरी नारायण रेड्डी उर्फ कोसा दादा और CCM के रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा सम्मिलित हैं।

Crime