रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत 1 जनवरी से की जा रही है। पूरे प्रदेश में एक माह तक प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, रैली, प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर से भिलाई तक सड़कों पर सुरक्षा का संदेश गूंजेगा, ताकि “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन” का संकल्प जन-जन तक पहुंचे।

जनसामान्य, सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जागरूकता के लिये छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों यथा सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखो की जांच, स्कूल दिवस, स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, ई-रिक्शा, ऑटो, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण, गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झॉकी एवं बैनर पोस्टर फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग टेªनिंग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रीप्स आदि जांच/संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से नुकसान पर रैली, ग्राम चौपाल में जन जागरूकता, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हित सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण, युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन कार्यक्रम, हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रमों सहित संलग्न सूची अनुसार अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में रविवार को औद्योगिक नगरी भिलाई में आयोजित मैराथन को अध्यक्ष, लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ संजय शर्मा ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। मैराथन उपरांत सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
दिनांक 1 जनवरी 2026 को सर्किट हाउस रायपुर के समीप अन्य विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में अपरान्ह् 05:00 बजे माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड़ सेफ्टी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अभय मनोहर सप्रे द्वारा ‘हेलमेट/बाईक रैली’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

