गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता : कापू पुलिस की सतर्कता लाई रंग, एनडीपीएस एक्ट का महीनों से फरार आरोपी सलकेता से किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता : कापू पुलिस की सतर्कता लाई रंग, एनडीपीएस एक्ट का महीनों से फरार आरोपी सलकेता से किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में कापू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार आरोपी को आज ग्राम सलकेता से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोच कर पुलिस ने उसे विधिवत् न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जुलाई 2025 को कापू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोढ़ीखुर्द आम बगीचा के पास मेन रोड पर नाकेबंदी कर पत्थलगांव की ओर से आ रही बिना नंबर की काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल को घेराबंदी कर पकड़ा था। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों में से पीछे बैठा युवक कूद कर फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम ईश्वर चंद यादव उम्र 53 वर्ष निवासी प्रेमनगर, पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया, जिसने अपने फरार साथी नितेश अग्रवाल के साथ गांजा बिक्री के उद्देश्य से कापू आना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से थैले में रखे भूरे रंग के पैकेट में 984 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, वहीं बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल, इंजन नंबर PFXUUML91444 एवं चेसिस नंबर MD2A76AX2MWL10646, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस मामले में थाना कापू में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर ईश्वर चंद यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा फरार आरोपी नितेश अग्रवाल की लगातार तलाश की जा रही थी।

Crime