अवैध धान परिवहन पर पुलिस की सख्ती जारी : धान खरीदी सीजन में बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से आ रहा 30 क्विंटल अवैध धान जब्त, दोकड़ा क्षेत्र से अवैध धान परिवहन करते पिक-अप पकड़ाई, कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को.

अवैध धान परिवहन पर पुलिस की सख्ती जारी : धान खरीदी सीजन में बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से आ रहा 30 क्विंटल अवैध धान जब्त, दोकड़ा क्षेत्र से अवैध धान परिवहन करते पिक-अप पकड़ाई, कार्यवाही हेतु सौंपा गया जिला प्रशासन को.

वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है,  धान के बिचौलिए, सरहदी राज्यों व राज्य के भीतर से अवैध धान को किसानों के माध्यम से, मंडी में खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिसके मद्देनजर उन्हें रोकने हेतु जिला पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार अवैध धान परिवहन पर नजर रखी हुई है। पुलिस व प्रशासन की टीम के द्वारा जहां सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है व संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है, वहीं जशपुर पुलिस के द्वारा सरहदी क्षेत्रों पर निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है, साथ ही अवैध धान परिवहन को लेकर, पुलिस के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 07 ट्रक,21 पिक-अप व 02 ट्रैक्टर से कुल 1899 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दिनांक 27.12.2025 की शाम करीबन 08:30 बजे चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत, बांस बहार चौक के पास अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिक-अप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड था।

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.12.2025 को शाम करीबन 08:30 बजे चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम, पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद रंग की पिक-अप, वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिसे कि उड़ीसा की ओर से ग्रामीण रास्तों से होते हुए बांसबहार- बंदरचुआ की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम बांसबहार चौक के पास घेरा बंदी कर, उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 को रोका गया। पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिक-अप की तलाशी ली गई तो उसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिक-अप वाहन के चालक ने अपना नाम नरेन्द्र गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुंजारा-नीम टोली थाना कुनकुरी का रहने वाला बताया व धान को अपना खुद का होना बताया। पुलिस के द्वारा जब उससे धान से संबंधित वैध दस्तावेज व मंडी टोकन की मांग की गई तो, उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर धान की अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध पिक-अप वाहन सहित 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि जशपुर पुलिस अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु सरहदी क्षेत्रों पर अत्यंत सक्रिय है, जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक थाना लोदाम क्षेत्र से 04 ट्रक व 06 पिक-अप से 1092 क्विंटल, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत 01 ट्रक व 11 पिक-अप से 398 क्विंटल, बागबहार क्षेत्र से 1 ट्रेक्टर से 40 क्विंटल, चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र से 01 पिक-अप से 10 क्विंटल, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ट्रक से 100 क्विंटल, तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक पिक-अप से 24 क्विंटल, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 01 ट्रक से 100 क्विंटल, कोल्हेनझरिया क्षेत्र से 1 ट्रेक्टर व 01 पिक-अप वाहन से 105 क्विंटल तथा चौकी ऊपरकछार क्षेत्र से 1 पिक-अप वाहन से 30 क्विंटल, इस प्रकार कुल 07 ट्रक, 21 पिक-अप व 02 ट्रैक्टरों से अवैध धान परिवहन करते कुल 1,899 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

Crime Jashpur