आरोपियों तक पहुंचने हेतु पुलिस द्वारा ली जा रही है डॉग स्कॉड व साइबर सेल की टीम की मदद.
जशपुर : जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में बीती रात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक शिक्षक के घर में घुसकर लूटपाट और चाकू से हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलैता चौक के करमीटीकरा निवासी शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान में बदमाशों ने देर रात पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
घटना के समय घर में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। विरोध करने पर नकाबपोशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे शिक्षक एवं उनके परिजनों को मामूली चोटें आईं। बदमाश मंगल-सूत्र, सोने की टॉप्स और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल परिवारजनों को तत्काल पुलिस द्वारा चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पीड़ित शिक्षक की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में तीन नकाबपोश आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों तक जल्द पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नकाब पोश बदमाशों के द्वारा पत्थलगांव के फुलैता चौक के करमीटीकरा में निवासरत शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान में दिनांक 26.12.25 की रात्रि करीबन 12:00 से 12:30 बजे के मध्य, मकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के वक्त घर में शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बच्चे मौजूद थे, उनके द्वारा प्रतिरोध करने पर नकाब पोशों के द्वारा उन पर चाकू से हमला भी किया गया है व मंगल-सूत्र, सोने की टॉप्स तथा मोबाइल फोन को लूटकर ले जाया गया है, चाकू के हमले से शिक्षक व उनके परिजनों को मामूली चोट लगी है, जिनका, पुलिस के द्वारा चिकित्सक से ईलाज कराया गया है।
शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा मामले एफआईआर दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया है, जशपुर पुलिस की टीम घटना-स्थल पर पहुंच चुकी है, प्राथमिक जांच में मामले में तीन नकाबपोश आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है, आरोपियों तक पहुंचने हेतु पुलिस की डॉग स्कॉड व साइबर सेल की टीम की मदद भी ली जा रही है।

