ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : अपहृता जलगांव महाराष्ट्र से सकुशल बरामद,नाबालिग अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हिर्री पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर.

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : अपहृता जलगांव महाराष्ट्र से सकुशल बरामद,नाबालिग अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हिर्री पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है। वर्तमान में बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुये लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में अपहृता को जलगांव महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। प्रकरण में सहयोग करने वाले अन्य आरोपीगण एक महिला एवं पुरूष को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Crime