पुलिस कार्यवाही : कथा पंडाल के आसपास पुलिस की कड़ी नजर, चैन स्नेचिंग पर लगाम लगाने भिलाई नगर पुलिस अलर्ट, सेक्टर-6 में संदिग्धों पर शिकंजा, पाकेटमारी रोकने भिलाई नगर पुलिस की विशेष टीम तैनात.

पुलिस कार्यवाही : कथा पंडाल के आसपास पुलिस की कड़ी नजर, चैन स्नेचिंग पर लगाम लगाने भिलाई नगर पुलिस अलर्ट, सेक्टर-6 में संदिग्धों पर शिकंजा, पाकेटमारी रोकने भिलाई नगर पुलिस की विशेष टीम तैनात.

थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2025 से आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के निर्देशन पर श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम पंण्डाल के अंदर एवं आसपास घूम रहे संदिग्धों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना पास एवं बिना आईडी प्रुफ के घुम रहे दिगर राज्य के संदिग्ध्द महिला पुरूष से पूछताछ की गई, जिनके पास किसी प्रकार का पास एवं आईडी प्रुफ (आधारकार्ड) नहीं होना पाया गया एवं व्यक्ति उक्त संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर संदिग्ध् महिला एवं पुरूषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।

संदिग्धों के नाम – 01 कमसा मारमुत्तु नायडू, 02 काजल नायडू, 03 पूजा रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, 04 रोषनी रजनी नायडू निवासी नवापुर वाकीपाड जिला नन्दूरबार महाराष्ट्र, 05 सुमन इकरन, 06 अनीता जाटव जिला भरतपुर राजस्थान, 07 मोनी जाटव, 08 गुड्डी जाटव निवासी हरिनगर पलवल हरियाणा पंजाब, 09 गौरी जाटव निवासी चितौकरी जिला भरतपुर राजस्थान.

Crime