थाना – कोनी, जिला – बिलासपुर पुलिस द्वारा दो बदमाशों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्रवाई.
बिलासपुर : जिला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका वाले दो बदमाशों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और अनुशासन का स्पष्ट संदेश दिया है।
थाना क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिये उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांति कायम करने, अपराध घटित होने से रोकने व आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
प्रतिबंधितों का विवरण –
आरोपियों के नाम :-
1. वीरेंद्र पात्रे पिता स्व. रामकुशल पात्रे उम्र 41 वर्ष निवासी सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर,
2. बादल चतुर्वेदी पिता सोनू चतुर्वेदी उम्र 18 वर्ष निवासी सेंदरी थाना कोनी बिलासपुर.

