तुर्काडीह चौक पर चाकू लेकर आतंक मचाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई

तुर्काडीह चौक पर चाकू लेकर आतंक मचाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कोनी पुलिस की सख्त कार्रवाई

आरोपी – राहुल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घुटकु थाना कोनी जिला बिलासपुर

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में दिनांक 25/12/2025 को थाना कोनी पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त् हुई कि तुर्काडीह चौक मेन रोड में राहुल यादव नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर दहशत फैला रहा है।

सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ ,गवाह के रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर घेराबंदी कर आमजनों को भयभीत करने वाले राहुल यादव को पकड़ा गया  पुछताछ करने पर उसने अपना पूरा नाम पता राहुल यादव पिता दिनेश यादव उम्र- 20 वर्ष  निवासी ग्राम घुटकु थाना कोनी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जिससे गवाहों के समक्ष  एक लोहे का धारदार चाकू को बरामद किया गया, आरोपी द्वारा प्राप्त नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया ।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोनी में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कोनी पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।

कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —

👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Crime