रतनपुर पुलिस की सख्ती : चाकू दिखा कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रतनपुर पुलिस की सख्ती : चाकू दिखा कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

दिनाँक 24 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर में फोन से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मेलाभाठा रतनपुर के पास व एक व्यक्ति खण्डोबा मंदिर रतनपुर के पास आम जगह में चाकू दिखा कर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं, और उत्पात मचा रहे हैं। जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर मेलाभाठा रतनपुर और खण्डोबा मंदिर के पास रवाना किया गया।

मेलाभाठा में चाकू दिखाकर लोगों को डरा रहे गणेश कुमार सूर्यवंशी निवासी मेलाभाठा रतनपुर को व खण्डोबा मंदिर के पास घेराबंदी कर आकाश यादव निवासी जलसो थाना कोनी को पकड़ कर दोनों व्यक्ति से धारदार चाकू को जप्त कर, उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Uncategorized