चिट्टा बेचने वाले तस्कर गिरोह के सप्लाई चेन को लगातार किया जा रहा है ध्वस्त़।
आरोपीगण संगठित होकर करते थे नशा एंव बिक्री का कार्य।
प्रकरण मे अब तक कुल 33 आरोपियो को किया गया है गिरफ्तार
दुर्ग : पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं। विश्वास अभियान के तहत थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 20 ख ,27 क ,27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2) ख बीएनएस 2023 के माामले की विवेचनाक्रम मे मामले मे गिरफ्तार सभी आरोपीगण एक दुसरे के सम्पर्क मे रहकर योजनाबद्व तरीके से संगठित होकर नशा करने हेतु अवैध रूप से चिट्टा/हेरोईन लाकर खरिदी बिक्री करते है तथा वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर आपस मे नशे की लेन देन की रकम सुविधानुसार नगद व ऑनलाईन के माध्यम से अदान प्रदान कर एक चैनल बनाकर नशे का अवैध कारोबार का कार्य पंजाब से लेकर दुर्ग भिलाई तक करते है। जिन लोगो का पता साजी कर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये थाना मोहन नगर के अपराध मे संलिप्त संदेहियो की पता साजी कर उनके विरूद्व कार्यचाही की जा रही है। मामले मे विवेचना क्रम मे आज दिनॉक 25.12.2025 को 03 आरोपियो को उनके सकुनत भिलाई क्षेत्र से गिरफतार किया गया है।
मामले मे गिरफतार आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया हैं माामले मे आरोपीयो के विरूद्व अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से समय सदर मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर संबधित न्यायालय दुर्ग मे पेश किया जावेगा।
मामले मे थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विवेचना मे अन्य जो भी आरोपीगण की संलिप्ता पायी जायेगी उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध क्रमांक:- 460/2025, धारा 21(ख),27 क ,27 एनडीपीएस एक्ट,111(2)ख बीएनएस 2023
नाम आरोपी
01.धनश्याम कौशिक पिता पददेशी र्काैशिक उम्र 38 साल निवासी खुर्सीपार।
02़. रोशन साव पिता स्वं राजकुमार साव उम्र 38 साल निवासी खुर्सीपार।
03.एमडी सरफराज खान पिता सोहराव खान उम्र 24 साल निवासी कैम्प 01 वैशाली नगर भिलाई।

