Any Desk App डाउनलोड करवा कर प्रार्थिया के एकाउंट से किया था 1,99,778/- रुपए ट्रांसफर कर धोखधड़ी.
थाना–कोनी, जिला–बिलासपुर में अपराध क्रमांक – 406/2022 धारा – 420 भा.द.वि, 66 (D) आई.टी.एक्ट का अपराध पँजीबद्ध.
बिलासपुर : ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल सुविधाओं के बढ़ते उपयोग के साथ ही साइबर ठगी के मामलों में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है। ठग अब आम लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तकनीकी हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ हेल्पलाइन नंबर का झांसा देकर जामताड़ा (झारखंड) के शातिर साइबर ठग ने AnyDesk ऐप के माध्यम से एक महिला के बैंक खाते से लगभग दो लाख रुपये की ठगी कर ली।
हालाँकि, कोनी पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला न केवल साइबर अपराधियों की कार्यप्रणाली को उजागर करता है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है कि डिजिटल लेन-देन के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं, इसी अनुक्रम में थाना कोनी के अपराध क्रमांक – 406/2022 धारा – 420 भा.द.वि, 66 (D) आई.टी.एक्ट, जिसकी प्रार्थिया के द्वारा मेशू एप के माध्यम से खरीददारी की गई थी। सामान वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर में कॉल करने पर दूसरे मोबाईल नंबर से कॉल कर सामान व पैसा वापसी का झांसा देकर Any Desk App डाउनलोड करवा कर प्रार्थिया के ग्रामीण व सहकारी बैंक के एकाउंट से 1,99,778/- रुपए को अपने एकाउंट में ट्रान्सफर कर धोखाधड़ी कर लिया गया।
विवेचना में आरोपी के मोबाईल व एकाउंट नंबर की जानकारी ली गई, एकाउंट बाबूधन कर्मकार निवासी ग्राम झपदाहा जिला जामताड़ा झारखंड के नाम से मिला, जिसे अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी के साथ बंधन बैंक राजनगर वीरभूम पश्चिम बंगाल में खाता खोलना और लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा ट्रांसफर कर निकालना बताया। खाता से रजिस्टर्ड मोबाइल को पेश करने पर जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं, अन्य आरोपी की पता तलाश जारी हैं।
कोनी पुलिस की अपील –
सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

