अटल स्मृति वर्ष के तहत प्रदेशभर में सेवा कार्यक्रम — झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में कम्बल वितरण, बुजुर्ग सम्मान और समरसता भोज का आयोजन

अटल स्मृति वर्ष के तहत प्रदेशभर में सेवा कार्यक्रम — झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में कम्बल वितरण, बुजुर्ग सम्मान और समरसता भोज का आयोजन

भाजपा अटल जी के जन्मशताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाएगी

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का सभी जिलों में कम्बल वितरण, बुजुर्गों का सम्मान, समरसता भोज का होगा आयोजन

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलो में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले को कम्बल वितरण, बुजुर्गों का शाल व श्रीफल से सम्मान एवं समरसता भोज का आयोजन होगा।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती के अवसर पर सभी कार्यक्रमों को सुचारू से सम्पन्न करने के लिए सभी संभागो में प्रभारी एवं सह प्रभारी तय किए गए हैं। इसके तहत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रकोष्ठ की रायपुर जिला इकाई द्वारा अटल स्मृति वर्ष में कम्बल वितरण कार्यक्रम 25 दिसम्बर, दिन गुरूवार, समय दोपहर 1:00 स्थान अग्रसेन चौक के पास शिव नगर बस्ती नाले के पास बजरंग नगर रायपुर मे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लौह शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, महापौर मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

Political