आयुष स्वास्थ्य मेला बना जनस्वास्थ्य का सशक्त माध्यम: जशपुर के सभी विकासखण्डों में रजत जयंती 2025 पर 3,487 रोगियों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक उपचार, मुफ्त दवाओं से मिली राहत

आयुष स्वास्थ्य मेला बना जनस्वास्थ्य का सशक्त माध्यम: जशपुर के सभी विकासखण्डों में रजत जयंती 2025 पर 3,487 रोगियों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक उपचार, मुफ्त दवाओं से मिली राहत

आयुर्वेद पद्धति एवं होम्योपैथी पद्धति से 3487 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रदाय की गई निःशुल्क औषधि

जशपुर : संचालनालय आयुष रायपुर निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्ड में रजत जयंती 2025 के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है।

आयुष अधिकारी ने बताया कि शिविर में सामान्य रक्त परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया है। शिविर में मुख्य रूप से वात रोग, उदररोग, कास रोग, चर्म रोग और प्रतिश्याय रोग के मरीज पाये गये। जिसमें आयुर्वेद पद्धति से 2523 एवं होम्योपैथी पद्धति से 964 कुल रोगी संख्या 3487 का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि प्रदाय किया गया और सभी मरीज हितग्राहियों को नजदीक के आयुष स्वास्थ्य केन्द्र से फिर औषधि प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया है।

Jashpur