ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : नाबालिग अपहरण मामले में हिरीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को यूपी से सकुशल बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल.

ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता : नाबालिग अपहरण मामले में हिरीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका को यूपी से सकुशल बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन पर अपहृता को महुआ कारखाना पोखरभीड़ा थाना सकिया जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश आरोपी लखन कुमार निषाद के कब्जे से बरामद किया गया है। आरोपी लखन कुमार निषाद पिता झूनीराम निषाद उम्र 20 साल साकिन अटर्रा थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime