सदर रोड स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी का प्रयास करने वाले बुर्कधारी चोर पकड़े जाने पर साइबर सेल अम्बिकापुर की पुलिस टीम का सराफा व्यवसायियों ने जताया आभार.
सराफा व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित करते पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी.
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही किए जाने पर उनकी सराहना की है एवं पुलिस टीम को स्मृति-चिन्ह भेंटकर शुभकामनाएं भी दी गई.
अम्बिकापुर : अंबिकापुर के सदर रोड स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी के प्रयास को नाकाम करने में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की त्वरित व तकनीकी कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। बुर्का पहनकर पूरी तैयारी से आए चोर को समय रहते पकड़ने में पुलिस टीम की सतर्कता और आधुनिक तकनीक का अहम योगदान रहा।
इस सराहनीय कार्रवाई से न केवल एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई, बल्कि शहर के सराफा व्यवसायियों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ। इसी कड़ी में आभूषण व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साइबर सेल की पूरी टीम को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती थी। पुलिस की तत्परता ने शहर में अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं है।
दिनांक-13.12.2025 सदर रोड स्थित जगदम्बा आभूषण भंडार में चोर ने रात्री करीब 11:00 बजे दुकान के CCTV कैमरा एवं बिजली कनैक्शन का तार काट कर दुकान से सोना-चाँदी चोरी करने का प्रयास मामले में थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 943/25 धारा (4) 305(A) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना अम्बिकापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा शहर में लगे पुलिस विभाग एवं निजी करीब 100 से अधिक CCTV का वीडियो फुटेज का अवलोकन किया गया एवं पूछताछ करते आरोपी के ठिकाने का पता लगाया एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
चोर ने बताया कि वह पूरी तैयारी से दुकान में चोरी करने की नियत से सदर रोड स्थित जगदम्बा आभूषण भंडार में आया था, जो वैल्डिंग कटर की सहायता से दुकान का वेंटिलेशन काट कर चोरी की घटना करने वाला था। जो कुछ औजार गलती से घर पर ही छूट जाने के कारण समय अधिक लगने एवं पुलिस गाड़ियों की आवाजाही से घबरा कर भाग जाना बताया। गिरफ्तार आरोपी की थाने में विधिवत तलाशी ली गई थी जिससे घटना में प्रयुक्त सामान वेल्डिंग मशीन, प्लायर वायर कटर, वेल्डिंग रॉड, टार्च, वायर एक्सटेंशन, इत्यादि बरामद किया गया था।
स्पष्ट है की चोर की मंशा जगदम्बा आभूषण भंडार से भारी मात्रा में सोने चाँदी एवं नक़दी रकम चोरी करना था। साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारियों की तत्परता से कार्यवाही करते तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते चोर को पता तलाश कर समय पर हिरासत में लिया, जिससे भविष्य में पुनः अन्य ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी घटना नहीं हुई। इस संबंध में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को सदर रोड स्थित जगदम्बा आभूषण भंडार के संचालक श्री कृष्ण प्रसाद सोनी, श्री राजा सोनी के साथ आभूषण व्यापारीगण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिन्ह भेंट करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर पहुँचे, जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के मार्गदर्शन में कार्य कर रही साइबर सेल अंबिकापुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दिया एवं स्मृति-चिन्ह उन्हें भेंट करने की अनुशंसा की। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुशंसा पर सराफा व्यापारियों ने पूरी टीम को उनके मेहनत एवं लगन से कार्य करते बेहद कम समय में आरोपी का पता लगाकर न्यायिक रिमांड पर भेजने में योगदान देने वाले पुलिस टीम के सदस्य सहायक उपनिरीक्षक श्री अजीत कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक जितेश साहू, आरक्षक रमेश राजवाड़े, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, आरक्षक नितिन सिन्हा को सहृदय आभार व्यक्त करते स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

