सरगुजा पुलिस की तत्परता लाई रंग : पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली बच्ची; SSP राजेश अग्रवाल की सीधी मॉनिटरिंग, गुम हुई 11 वर्षीय बच्ची चंद घंटों में सुरक्षित बरामद.

सरगुजा पुलिस की तत्परता लाई रंग : पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली बच्ची; SSP राजेश अग्रवाल की सीधी मॉनिटरिंग, गुम हुई 11 वर्षीय बच्ची चंद घंटों में सुरक्षित बरामद.

घटना का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नूर मोहम्मद पिता यासिन निवासी संजय मार्केट विश्रामपुर वर्तमान तकिया रोड अंबिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20 दिसंबर 2025 मिशन चौक से खिलौना बेचते हुए कला केंद्र पहुंचा जहाँ उसकी 11 वर्ष की बेटी मीना बाज़ार घूमने के दौरान कहीं चली गई, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक – 947/2025 धारा – 137(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अंबिकापुर, थाना प्रभारी गांधीनगर, थाना प्रभारी मणिपुर एवं साइबर सेल की टीम को प्राथमिकता के आधार पर बच्ची को तलाश करने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सभी थाना प्रभारियों ने पूरी रात शहर के विभिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा को हर मिनट की रिपोर्टिंग की गई।

Chhattisgarh