मानवता की मिसाल : डायल 112 बनी संवेदनशीलता की पहचान, सरगुजा पुलिस के डायल 112 कर्मचारियों ने ठिठुरती बुजुर्ग महिला को कंबल देकर पहुंचाया सुरक्षित सखी सेंटर

मानवता की मिसाल : डायल 112 बनी संवेदनशीलता की पहचान, सरगुजा पुलिस के डायल 112 कर्मचारियों ने ठिठुरती बुजुर्ग महिला को कंबल देकर पहुंचाया सुरक्षित सखी सेंटर

दिनांक 19 दिसंबर 2025 को डायल 112 के आरक्षक अनिल रजवाड़े एवं चालक वीरेंद्र ने रात्रि गश्त के दौरान सत्तीपारा अंबिकापुर में देखा कि एक बुजुर्ग महिला ठण्ड में सड़क किनारे बैठी ठंड से कांप रही थी।जिसे तत्काल कंबल देकर ठण्ड से सुरक्षित कर गाड़ी में बैठाया।

महिला से उसके घर के बारे में पूछने पर घर का पता बता पाने में असमर्थ थी, जिस कारण डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग महिला को दर्रिपारा स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर सुरक्षित पहुँचाया एवं अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

Chhattisgarh