अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में शराब माफिया पर शिकंजा, 30 लीटर शराब व स्कूटी जब्त, पुसौर पुलिस ने तस्करी के आरोपी को भेजा जेल

अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में शराब माफिया पर शिकंजा, 30 लीटर शराब व स्कूटी जब्त, पुसौर पुलिस ने तस्करी के आरोपी को भेजा जेल

अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुसौर पुलिस ने महुआ शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम औरदा निवासी दयानिधि साव पिता फागुलाल साव उम्र 37 वर्ष को अवैध शराब परिवहन के मामले में आज विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को पुसौर पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुसौर पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर शराब रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान एक व्यक्ति टीवीएस जुपीटर 125 सीसी स्कूटी से आते दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर स्कूटी को चाबी सहित छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की एवं प्लास्टिक बोरी में पन्नियों के अंदर 10-10 लीटर की मात्रा में कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई।

Crime