मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने जिले के 378 तीर्थ यात्रियों के बस को हरि झंडी दिखाकर यात्रा के लिए किया रवाना
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” अंतर्गत जिले के 378 तीर्थ यात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत द्वारा तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर माला पहनाकर हार्दिक शुभकामाएँ देते हुए जनपद पंचायत मुख्यालय से बस को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, बीडीसी श्रीमती सावित्री भगत एवं उप संचालक समाज कल्याण धर्मेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।
जिले को प्राप्त लक्ष्य 391 के विरूद्ध समस्त जनपद व नगरीय निकायों से 378 वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को सम्मलित करते हुए 13 एस्कॉर्ट ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी कुल 13 शामिल हैं। यात्री रायगढ़ रेवले स्टेशन से दोपहर 01:00 बजे ट्रेन के माध्यम से शिरडी, शनिसिंघनापुर, त्रयम्बेश्वर के लिए रवाना हुए।

