किसानों को राहत, गड़बड़ी करने वालों पर प्रहार: जशपुर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

किसानों को राहत, गड़बड़ी करने वालों पर प्रहार: जशपुर कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश

अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई

धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलर्स संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ किसानों को दें

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट में रात पाली में भी आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में शिकायतें मिल रही है। वहां तहसीलदार, पटवारी, फूड इंस्पेक्टर की टीम के साथ निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करें और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में धान उठाव के लिए डीओ काटा गया है। राईस मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा की डीओ कटने के बाद भी मिलर्स धान का उठाव नहीं कर रहे तो भौतिक सत्यापन करके कारवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए इसका ध्यान रखें। छोटे किसानों का भी प्राथमिकता से धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। और तकनीकी समस्या आ रही है उसका समाधान करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि कोनपारा, कोतबा, बागबहार,चोंगरीबहार,के धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में धान खरीदी केन्द्र शब्द मुंडा,बिमड़ा, फरसाकानी में गाड़ी लगवाकर राईस मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फरसाबहार, तपकरा धान खरीदी केन्द्र का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी के साथ ही रकबा सत्यापन के कार्यों को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ किसानों को देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारीगण वर्चुअल के माध्यम से सीधे जुड़े थे।

कलेक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ देने के लिए किसानों का केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है इसके लिए बैंक, राजस्व विभाग, फूड इंस्पेक्टर, और पटवारी की टीम के साथ शिविर लगाकर किसानों का केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को एक साल में 10 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

Jashpur